
मित्रों में यहाँ पर समान्य ज्ञान के कुछ प्रश्न प्रस्तुत कर रहा हूँ आशा है की यह आपके लिए उपयोगी साबित होगी /
1. तिब्बत की 'गवर्नमेंट-इन-एक्साइल' कहाँ है ?
उत्तर: धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश, भारत) में
2. भारत में मेट्रो पुरुष कौन कहलाते हैं ?
उत्तर: श्रीधरन
3. दीनबंधु के उपनाम से किसे जाना जाता है ?
उत्तर: सी.एफ. एंड्रूज को
4. नमक सत्याग्रह के समय गांधीजी के गिरफ्तार हो जाने के बाद आन्दोलन के नेता के रूप में उनका स्थान किसने लिया था ?
उत्तर: अब्बास तैयबजी ने
5. 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' प्राप्त करने वाली पहली महिला कौन थीं ?
उत्तर: देविका रानी
6. 'मोहिनी अट्टम' नृत्य कहाँ का है ?
उत्तर: केरल का
7. 'डेविड कॉपरफील्ड' के लेखक कौन हैं ?
उत्तर: चार्ल्स डिकिंस
8. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर डॉ. डी. सुब्बाराव ने किस संकाय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की ?
उत्तर: इंजीनियरिंग से
9. किस संस्था की रिपोर्ट से विभिन्न राष्ट्रों में भ्रष्टाचार की स्थिति का निरूपण किया जाता है ?
उत्तर: ट्रान्सपेरेन्सी इंटरनेशनल की रिपोर्ट से
10. विश्व का कौनसा देश 'लैण्ड ऑफ़ कोऑपरेटिव' के रूप में जाना जाता है ?
उत्तर : डेनमार्क
No comments:
Post a Comment